गोसाईंगंज। सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र की महिला का मोबाइल नंबर ट्रेन के बाथरूम में चिपकाकर बदनाम करने और सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर बुधवार शाम आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। महिला का आरोप है कि 23 फरवरी से उनके मोबाइल नंबर पर अनजान नंबरों से कॉल आ रही हैं। फोन करने वाले अश्लील बातें कर रहे थे। जानकारी करने पर पता चला कि रांची से नई दिल्ली जा रही स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के बाथरूम में चिपकाई गई पर्ची पर तीन मोबाइल नंबर लिखकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। पर्ची की सोशल मीडिया पर भी साझा की गई है। महिला ने बहनोई पर साजिश के तहत यह हरकत करने का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि जांच चल रही है।