लखनऊ के विधानभवन के सामने एक महिला ने बुधवार को आत्मदाह करने का प्रयास किया जिसे वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने बचा लिया।
महिला का कहना है कि उसके पुत्र को मारकर कुएं में फेंक दिया गया था लेकिन पुलिस इसे हादसा बताते हुए कार्रवाई नहीं कर रही है।
महिला ने कहा कि पुलिस कहती है कि बच्चा पालतू कुत्ते को पकड़ने के लिए दौड़ा था तभी कुएं में गिरकर उसकी मौत हो गई।
महिला दो महीने से भटक रही है लेकिन गोसाईगंज थाने की पुलिस आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।