फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की का गालियों भरा वीडियो वायरल होने से परेशानी बढ़ी, पुलिस में जाने की कर रही थी तैयारी

Thu, 08 Feb 2018 09:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पुलिस ऑफिसर बन लोगों को कैसे गालियां दी जाती हैं। कैसे रौब गांठा जाता है। इसी अंदाज में हसनगंज की युवती ने फोन पर एक युवक को दनादन गालियां दे डालीं। इस दौरान वहां मौजूद उसके एक करीबी ने वीडियो बना लिया और कुछ लोगों को शेयर कर दिया। धीरे-धीरे यह वीडियो वायरल हो गया और किसी ने इसे यू-ट्यूब पर डाल दिया।

विज्ञापन


इसके बाद तो युवती की परेशानी बढ़ गई। मोहल्ले से लेकर आसपास के लोगों ने कमेंट करने शुरू कर दिए। परिवारीजनों ने भी उसे फटकार लगाई। परेशान युवती ने खुद को घर में कैद कर लिया और हिम्मत जुटाकर बुधवार को सहेली संग साइबर सेल पहुंची। अधिकारियों से गुहार लगाई कि किसी तरह वीडियो खत्म कर दिया जाए। साथ ही यू-ट्यूब पर वीडियो अपलोड करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

साइबर सेल कार्यवाहक प्रभारी विजय वीर सिंह सिरोही के मुताबिक, 28 वर्षीय युवती स्नातक पास है। वह एसआई की परीक्षा की तैयारी कर रही थी। इस बीच परिवार के लोगों को एक युवक ने परेशान करना शुरू कर दिया। फोन पर धमकाने लगा। इससे परेशान होकर उसने युवक को सबक सिखाने के लिए उसने फोन पर जमकर गालियां दीं। इस दौरान पास में बैठे उसके करीबी ने वीडियो बना लिया। फोन रखने के बाद युवती ने कहा कि इसी तरह तो पुलिस वाले भी गालियां देते हैं। हम भी तैयारी कर रहे है।
विज्ञापन


सात लाख लोगों ने देखा वीडियो
उक्त वीडियो वायरल होने के कुछ दिन बाद ही इसे किसी ने यू-ट्यूब पर डाल दिया। उसमें यह लिख दिखा कि यह युवती यूपी पुलिस में भर्ती होने की तैयारी कर रही है। करीब सात लाख लोगों ने इस वीडियो को यू-ट्यूब पर देखा और टिप्पणी की।

युवती ने बताया कि उसकी शादी हो चुकी है। इस वीडियो के कारण उसकी शादीशुदा जिंदगी तबाह होने की कगार पर पहुंच रही है। यू ट्यूब का यूआरएल देने के साथ ही साइबर सेल के अधिकारियों से इसे हटवाने की गुहार लगा रही थी। साइबर सेल कार्यवाहक प्रभारी विजय वीर सिंह सिरोही ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें