फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: घरेलू सिलिंडर से गैस भरते समय वैन में लगी आग

विज्ञापन
आग से राख हुई वैन।
विज्ञापन
काकोरी। क्षेत्र के दुर्गागंज चौराहे के पास मंगलवार दोपहर घरेलू सिलिंडर से वैन में गैस भरते समय आग लग गई। दमकल कर्मियों ने एक गाड़ी से कुछ ही देर में इस पर काबू पा लिया। एसआई अंकित यादव के अनुसार दुर्गागंज निवासी राम शंकर मंगलवार दोपहर 12:30 बजे घरेलू सिलिंडर से परमिट पास वैन में गैस भर रहे थे। इस दौरान मशीन के बैटरी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते इसने विकराल रूप ले लिया। काफी प्रयास के बाद भी आग नहीं बुझी तो राम शंकर ने दमकल को सूचना दी। 15 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल ने आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक वैन जलकर राख हो चुकी थी।

आग से राख हुई वैन।

आग से राख हुई वैन।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें