कार्यशाला में दिखा भक्ति का अनूठा रंग
लखनऊ। अलीगंज के नवीन गल्ला मंडी स्थित निजी विद्यालय में सोमवार को मंगल फाउंडेशन की ओर से तीन दिवसीय भजन कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। इसमें भक्ति का अनूठा रंग देखने को मिला। लोक गायिका एवं ढोलक वादिका गीता शुक्ला ने गीतों का प्रशिक्षण दिया। तेरी मंद-मंद मुस्कानियां..., मेरे राम, मेरे राम जैसे भजनों की मनमाेहक प्रस्तुतियों और ढोलक की थाप से वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान स्कूल संचालक रीना सिंह व सभी विद्यार्थी मौजूद रहे।
कार्यशाला में दिखा भक्ति का अनूठा रंग