फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शहीद लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी को श्रद्धांजलि

विज्ञापन
सेंचूरियन डिफेंस एकेडमी के कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। स्रोत ःआयोजक
विज्ञापन
लखनऊ। सेंचूरियन डिफेंस एकेडमी ने कीर्ति नमन 2026 कार्यक्रम में शहीद लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लेफ्टिनेंट तिवारी को राष्ट्र का सच्चा पुत्र बताया। लेफ्टिनेंट तिवारी ने 22 मई 2025 को सिक्किम में एक सैन्य अभियान के दौरान पहाड़ी नदी में गिरे एक अग्निवीर साथी को बचाते हुए वीरगति प्राप्त की थी। कार्यक्रम में उनके परिवारजनों, बहन वैष्णवी और जीजा देव का सम्मान किया गया। सेंचूरियन डिफेंस एकेडमी के अध्यक्ष शिशिर दीक्षित ने कहा कि लेफ्टिनेंट तिवारी का बलिदान भविष्य के अधिकारियों के लिए एक महान सीख है। सेंचूरियन फाउंडेशन के अध्यक्ष हेमंत दीक्षित ने उनके निर्णय को निस्वार्थ सेवा और नेतृत्व का सर्वोच्च उदाहरण बताया। कार्यक्रम में मॉक टेस्ट के परिणाम भी घोषित किए गए और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें