रेलवे प्रशासन की ओर से 21 मार्च से पर्यटकों को पूर्वोत्तर भारत की सैर कराएगा। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि 1,06,990 रूपये में असम, अरूणाचल, नगालैंड, त्रिपुरा और मेघालय की संपूर्ण यात्रा कराएगा।
14 रात और 15 दिन के इस टूर की यात्रा फर्स्ट व सेकेंड एसी से लैस डीलक्स टूरिस्ट ट्रेन के जरिये कराई जाएगी। इस गाड़ी से 156 यात्री सफर कर सकेंगे। 21 मार्च से इस यात्रा की शुरुआत दिल्ली के सफदरजंग स्टेशन से होगी, इस गाड़ी में लखनऊ, दिल्ली, गाजियाबाद, अलीगढ़, टुण्डला, इटावा, कानपुर और वाराणसी रेलवे स्टेशन से भी यात्री सवार हो सकेंगे।
ये भी पढ़ें - यूपी कैबिनेट बैठक ने खेल नीति को दी मंजूरी, अयोध्या को भी मिली सौगात
ये भी पढ़ें - डिप्टी सीएम केशव बोले, पिछड़ा वर्ग को आरक्षण के साथ ही कराए जाएंगे निकाय चुनाव
टूर के दौरान यह ट्रेन असम में गुवाहाटी, शिवसागर, जोरहाट व काजीरंगा, त्रिपुरा में ऊनाकोटि, अगरतला व उदयपुर, नगालैण्ड में दीमापुर व कोहिमा और मेघालय में शिलांग व चेरापूंजी की यात्रा कराई जाएगी। इसकी बुकिंग में ईएमआई की सुविधा भी रहेगी।