श्रावस्ती। सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम पटखौली के मजरा कैथौली निवासी नीबर के फूस के घर में शनिवार को आ लग गई। परिजनों के साथ ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि नीबर के घर में बहू भोज का कार्यक्रम था। इसी दौरान अज्ञात कारणों से घर में आग लग गई थी। (संवाद)