कोल्डड्रिंक लेने निकला किशोर मरणासन्न मिला, मौत
लखनऊ। महिगवां के इंदारा गांव निवासी आयुष पाल (14) सोमवार रात घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा मिला। परिजन उसे अस्पताल ले गए, वहां उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि आयुष की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हुई है। किशोर निजी स्कूल में कक्षा आठ का छात्र था। किशोर के चाचा अंकित ने बताया कि आयुष निजी स्कूल में कक्षा आठ का छात्र था। सोमवार रात आयुष से उसकी बहनों ने कोल्डड्रिंक मंगाई थी। वह पैदल बाजार तक गया था। थोड़ी देर तक न आने पर परिजन उसे तलाशने निकले तो आधा किलोमीटर दूर महिगवां चौराहे के पास सड़क किनारे वह गंभीर रूप से घायल मिला था। इकलौते बेटे की मौत से पिता श्यामू पाल और मां रामदेवी सदमे में है। बहनें फूल देवी और आयुषी का रो-रो कर बुरा हाल था।