फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur: स्टाफ नर्स ने महिला मरीज की चोटी पकड़कर बेड पर दिया धक्का, वीडियो वायरल होने से हंगामा

Thu, 27 Oct 2022 05:53 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर

सार

सीतापुर के जिला अस्पताल में एक स्टाफ नर्स का वीडियो वायरल हो रहा है जो कि एक महिला मरीज को चोटी पकड़कर ले जाती है और बेड पर धक्का दे दी है।
विज्ञापन
वायरल हुए वीडियो का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिला अस्पताल में एक स्टॉफ नर्स ने महिला मरीज को जबरदस्ती चोटी पकड़कर उसको बेड पर धकेल दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लोग तमाम तरह के कमेंट दे रहे है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मरीजों के साथ किए जा रहे व्यवहार पर तंज कस रहे हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। सीएमएस ने पूरे मामले में जांच बैठा दी है। प्रथम दृष्टया वह महिला को ही दोषी ठहरा रहे है।

विज्ञापन


जिला अस्पताल में 18 अक्तूबर की शाम को एक महिला मरीज अस्पताल के मेडिकल वार्ड में भर्ती हुई। इस मरीज को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। फिजीशियन डॉ. अनुपम मिश्र की निगरानी में इसका चल रहा था। बतातें है कि 19 अक्तूबर की शाम को महिला के परिजन उसे छोड़कर अपने घर चले गए। इससे महिला रात में करीब 12 बजे अपने बेड से उठी और शौचालय के पास जाकर जोर-जोर से चिल्लाने लगी। इस दौरान महिला ने अपनी चूड़ियां भी तोड़ दी। इससे वार्ड में भर्ती अन्य मरीज भी जग गए और हंगामा सुनकर परेशान होने लगे।

इसी दौरान दूसरे वार्ड की एक स्टॉफ नर्स ने महिला को अपने बेड पर जाने के लिए कहा और चिल्लाने पर तत्काल चुप रहने की नसीहत दी। मरीजों ने बताया कि इस दौरान महिला नहीं मानी तो उसे स्टॉफ नर्स ने चोटी पकड़कर उसके बेड पर लाकर धकेल दिया। इसी दौरान किसी ने उसका वीडियो बनाकर गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद जिला अस्पताल के स्टॉफ के कार्य व्यवहार पर लोग तमाम तरह के कमेंट करते रहे। कोई इसे तानाशाही बता रहा है तो कोई कह रहा है जिला अस्पताल में जब इस तरह का व्यवहार किया जाता है तो अन्य अस्पतालों का क्या हाल होगा। फिलहाल इस मामले में जांच बैठा दी गई है। सीएमएस डॉ. आरके सिंह ने बताया कि महिला अपने परिवार में हुए किसी झगड़े को लेकर काफी परेशान थी। वह काफी चिल्ला रही थी। पुलिस को भी बुलाया गया था। पुलिस व स्टॉफ नर्स ने उसे बेड पर लिटा दिया है। आधा वीडियो ही वायरल किया गया है। पूरा वीडियो वायरल होता तो पूरा मामला समझ में आ जाता है फिर भी इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है। किसी भी मरीज के साथ इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें