शाहमीना शाह के महाना कुल में सजी रूहानी महफिल
लखनऊ। मीनाई एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से चौक स्थित हजरत मखदूम शाहमीना शाह के दुनिया से रुखसत होने 563 साल 4 महीना पूरे होने पर दरगाह पर महाना कुल का आयोजन हुआ। अकीदतमंदों ने फातेहा पढ़ कर इसाले सवाब पेश किया। इससे पहले आयोजित महफिले समां में जुनैद मुरली शाहजहांपुरी ने अपने अंदाज में नाअत व मनकबत का नजराना पेश किया। दरगाह के सज्जादानशीन शेख राशिद अली मीनाई ने अध्यक्षता की। मुख्य रूप से आस्ताना मिस्बाहिया साहिबिया के नायब सज्जादानशीन जरगामुद्दीन अहमद मिस्बाही, मझगवां स्थित हजरत शेख सारंग दरगाह के सज्जादानशीन सैयद आतिफ मियां, सैयद सूफी इजहार अली, हलीम खान शामिल हुए।