फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गृह प्रवेश से पहले करंट लगने से सैन्यकर्मी की मौत

Mon, 14 Apr 2025 08:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
गृह प्रवेश से पहले करंट लगने से सैन्यकर्मी की मौत
विज्ञापन
लखनऊ। सरोजनीनगर में रविवार को अमौसी के गंगानगर निवासी सैन्यकर्मी उपेंद्र कुशवाहा (36) घर में करंट की चपेट में आ गए। घटना में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


देवरिया के रहने वाले उपेंद्र जम्मू में तैनात थे। छह माह पहले उन्होंने गंगानगर में मकान का निर्माण कराया था। मंगलवार को वह नवनिर्मित मकान में गृह प्रवेश करने वाले थे। इसकी तैयारी में उपेंद्र रविवार देर शाम को बिजली का काम करा रहे थे। इस बीच वह करंट की चपेट में आकर झुलस गए। आनफानन पत्नी प्रमिला ने पड़ोसियों की मदद से उन्हें कैंट स्थित कमांड हॉस्पिटल पहुंचाया, वहां देर रात इलाज के दौरान उपेंद्र ने दम तोड़ दिया। परिवार में पत्नी के अलावा बेटी अंशिका व बेटा अनीश है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें