लखनऊ। दूरदर्शन केंद्र ने मंगलवार को अपने परिसर में हास्य कवि सम्मेलन कराया, जिसमें हास्य-व्यंग्य कवियों सर्वेश अस्थाना, अरुणेश मिश्र, कमलेश धुरंधर, श्रवण शुक्ल, प्रीति पांडेय, गोपाल ठहाका और जगजीवन मिश्र ने अपनी रचनाओं से समा बांध दिया। अरुणेश मिश्र ने होली को डिजिटल बनाइए...सुनाकर आधुनिक दौर की होली पर कटाक्ष किया तो कमलेश धुरंधर की होली पर बेटे को डांटा... कविता ने हास्य की फुहार उड़ाई। दूरदर्शन के एआरओ अशोक गुप्ता ने बताया कि कवि सम्मेलन 13 और 14 मार्च को डीडी उत्तर प्रदेश पर सुबह 8:30 बजे, दोपहर 1:05 और रात 11 बजे प्रसारित किया जाएगा। इस मौके पर कार्यक्रम प्रमुख आत्म प्रकाश मिश्र, केंद्राध्यक्ष अनुपम स्वरूप, निदेशक (अभि.) वीबी पटेल, अतुल मिश्र, रामशब्द चौहान मौजूद रहे।