फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शाॅर्ट सर्किट के कारण गन्ने और सब्जी दुकान में लगी आग

Sat, 24 Jan 2026 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
चिनहट के सतरिख रोड पर गन्ने और सब्जी की दुकान में लगी आग से जला सामान।
विज्ञापन
लखनऊ। चिनहट के सतरिख रोड पर गन्ने और सब्जी की दुकान में बृहस्पतिवार रात आग लग गई। दमकल कर्मियों ने एक गाड़ी से आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन


दुकानदार बलई के मुताबिक बृहस्पतिवार रात करीब 10:30 बजे वह दुकान बंद करके घर चले गए थे। रात करीब 12:30 राहगीरों को उनकी दुकान से आग की लपटें और धुआं उठता दिखाई पड़ा। आस-पड़ोस के लोगों ने दुकान के बाहर लिखे नंबर पर फोन कर उन्हें घटना की जानकारी दी। देखते ही देखते लपटों ने उनकी दोनों दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। लोग आग पर काबू पाने की कोशिश कर ही रहे थे कि इस बीच एफएसओ गोमतीनगर सुशील यादव एक गाड़ी और टीम के साथ मौके पर पुहंचे। दमकल कर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। एफएसओ ने बताया कि दुकान में आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। बलई का कहना है कि हादसे के कारण दुकान में रखे चार ठेले, गन्ना मशीन और 30 हजार रुपये जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें