जय श्रीराम के नारों के साथ निकाली शोभा यात्रा
लखनऊ। सनातन धर्म मंच की ओर से बृहस्पतिवार को इमार गोमती ग्रीन सोसाइटी में राम नवमी के पावन अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण व हनुमान के स्वरूप में सुसज्जित बच्चों ने रथ पर सवार होकर मन मोह लिया। भक्ति और उल्लास से ओतप्रोत इस शोभा यात्रा में जय श्री राम के गगनभेदी नारों के बीच स्थानीय निवासी झूमते-गाते शामिल हुए। सनातन धर्म मंच के संरक्षक वीएस शुक्ला, विनोद कुमार तिवारी, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राज किशोर राकेश, अरविंद तिवारी, अनुराग पांडेय सहित कई लोग मौजूद रहे।