लखनऊ। अमौसी जोन के सात जगहों पर पूरे महीने (सार्वजनिक अवकाश के दिन को छोड़कर) बिजली शिविर आयोजित होंगे। मुख्य अभियंता राम कुमार ने बताया कि शिविर मोहनलालगंज के फुलवरिया स्थित अधिशासी अभियंता कार्यालय, 33 केवी उपकेंद्र दुबग्गा, मलिहाबाद के खंडीय कार्यालय, नादरगंज खंड कार्यालय, चंदरनगर 33 केवी उपकेंद्र आलमबाग, 33 केवी उपकेंद्र आशियाना और वृंदावन कॉलोनी के सेक्टर 9 स्थित खंड कार्यालय में 31 अगस्त तक लगेंगे। इसके लिए अधिशासी, सहायक और अवर अभियंताओं व तकनीकी कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है।