फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: होम्योपैथिक डिस्पेंसरी की छत का एक हिस्सा ढहा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बारिश के दौरान शुक्रवार देर रात कैसरबाग स्थित 150 साल पुराने होम्योपैथिक डिस्पेंसरी भवन की छत का एक हिस्सा ढह गया। हादसे से भवन में काम करने वाले डॉक्टरों और कर्मचारियों में दहशत का माहौल है। यह भवन वर्ष 1997 से राजकीय नेशनल होम्योपैथिक कॉलेज को आवंटित है। इसी में होम्योपैथिक डिस्पेंसरी चलती है। यहां रोजाना बड़ी संख्या में मरीज आते हैं। इसी जर्जर भवन में जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक लखनऊ मंडल के कार्यालय भी चलते हैं। प्रांतीय होम्योपैथिक चिकित्सा सेवा संघ और उप्र राजकीय होम्योपैथिक फार्मेसी सेवा संघ के कार्यालय भी इसी भवन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें