फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शादी से लौट रहे प्लंबर की ऑटो की टक्कर से मौत

Thu, 12 Feb 2026 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
मनोज यादव की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरानगर में मंगलवार रात तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से बाइक सवार प्लंबर रसूलपुर निवासी मनोज यादव (40) की मौत हो गई।
विज्ञापन

मनोज के बेटे लवकुश ने बताया कि पिता मंगलवार रात 11:30 बजे गढ़ी चौराहे से वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। रसूलपुर धर्मकांटे के पास उनकी बाइक ऑटो से टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वह काफी देर तक घायल पड़े रहे। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। वहां उनकी मौत हो गई। परिवार में पत्नी गायत्री यादव और दो बेटे हैं। इंस्पेक्टर इंदिरानगर ने बताया कि गायत्री की तहरीर पर ऑटो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें