फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नवाचार व उद्यमिता के विचारों को मिला मंच

विज्ञापन
अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल विश्वविद्यालय में चल रहे दो दिवसीय स्पार्क ओ फेस्ट 2.0 के समापन समारो
विज्ञापन
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी स्थित अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन ‘स्पार्क-ओ-फेस्ट 2.0’ का रविवार को पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। सम्मेलन में युवाओं ने नवाचार, रचनात्मकता और उद्यमिता से जुड़े नए विचारों और तकनीकी समाधानों का प्रदर्शन किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को कुल पांच लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। स्पार्क नवाचार एवं उद्भवन केंद्र की संकल्पना और चिकित्सा विश्वविद्यालय के सहयोग से सम्मेलन हुआ। डॉ. राहुल सिंह ने चिकित्सकीय समस्याओं के समाधान में नवाचार की भूमिका बताई। डॉ. टी. आनंद ने अनुसंधान को उपयोगी समाधानों में बदलने पर जोर दिया। डिजिटल पोस्टर प्रस्तुति में प्रथम पुरस्कार श्रुति, तितिक्षा एवं अनुष्का को दिया गया। नवाचार प्रदर्शनी में सुमित मिश्रा, नव उद्यम में डॉ. सुप्रतिम त्रिपाठी और नवीन विचार प्रतियोगिता में गौरी बिहारी ने बाजी मारी। इस मौके पर मधु माथुर, सुमित महाजन, डॉ. कुणाल शाह, कमांडर सुमित घोष, डॉ. कविता धींसा, रजत माथुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें