फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सुंदरकांड के पाठ के साथ निकाली पदयात्रा

विज्ञापन
सुंदरकांड के पाठ के साथ निकाली पदयात्रा
विज्ञापन
लखनऊ। श्री बागेश्वर धाम सेवा एवं सुंदरकांड मंडल के तत्वावधान में मंगलवार को पुराने हनुमान मंदिर से अलीगंज नए हनुमान मंदिर तक पदयात्रा निकाली गई। इससे पहले महंत महामंडलेश्वर गोपाल दास महाराज के सानिध्य में पुराने हनुमान मंदिर में सुंदरकांड का पाठ हुआ। आचार्य अंगद जी महाराज और बागेश्वर धाम के मुख्य सदस्य सचिन, शुभम मिश्रा और आलोक मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बागेश्वर धाम शिष्य मंडल लखनऊ के समस्त पदाधिकारियों समेत नए हनुमान मंदिर के वरिष्ठ पुजारी अंजनी शुक्ला, संदीप तिवारी, आलोक मिश्रा, सुदामा मिश्रा और बिन्दर सिंह आदि की मौजूदगी में श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के नारे लगाए। यह सांकेतिक पदयात्रा दिल्ली से वृंदावन तक सात से 16 नवंबर के बीच निकलने वाली सनातन हिंदू एकता पदयात्रा के समर्थन में निकाली गई।

सुंदरकांड के पाठ के साथ निकाली पदयात्रा

सुंदरकांड के पाठ के साथ निकाली पदयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें