लखनऊ। राजधानी में कोरोना के मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। शनिवार को नौ माह के मासूम समेत दो लोग पॉजिटिव निकले। दोनों होम आइसोलेशन में हैं। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि बीकेटी के कठवारा गांव में संक्रमित मिले बच्चे को हफ्ते भर से जुखाम-बुखार की शिकायत थी। डॉक्टर की सलाह पर कोरोना की जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उधर, सरोजनीनगर की हाइडिल कॉलोनी निवासी 42 वर्षीय युवक भी कोरोना की चपेट में आ गया। जिले में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 76 है। 10 एक्टिव केस है।