लखनऊ। राजधानी के वसंतकुंज के राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल में म्यूजियम बनाने पर 232.56 करोड़ रुपये व्यय होंगे। व्यय वित्त समिति द्वारा प्रस्तावित बजट को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। इस म्युजियम में राष्ट्रवादी चिंतक श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन से जुड़ी स्मृतियों को संरक्षित किया जाएगा। लखनऊ विकास प्राधिकरण की तरफ से राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल प्रोजेक्ट में इसके लिए अलग से मंजूरी मांगी गई थी।