फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur: सब्जी काट रही मां ने धारदार चाकू से मासूम बच्ची का गला काटा, मौत

Tue, 13 Jun 2023 03:46 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लंभुआ (सुल्तानपुर)

सार

सुल्तानपुर के लंभुआ थाना क्षेत्र में एक मां ने मासूम बच्ची की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। पति की पहले ही मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि बच्ची की मां की भी मानसिक हालत ठीक नहीं है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी करते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुर जिले के लंभुआ थाना क्षेत्र के कोइरीपुर नगर पंचायत के विवेकनगर मोहल्ले में मंगलवार की सुबह करीब सात बजे एक मासूम का उसकी मां ने बेरहमी से गला काट दिया। गंभीर रूप से जख्मी मासूम को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था। परिजनों ने लंभुआ सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


कोइरीपुर निवासी शिव पूजन ओझा की पुत्री प्रियंका की शादी वर्ष 2010 में विवेकनगर (सुल्तानपुर) निवासी विजय पांडेय के साथ हुई थी। प्रियंका - विजय से एक बेटी परिधि (09) है। विजय की करीब एक साल पहले मौत हो गई। प्रियंका की दूसरी शादी जौनपुर जिले के बहरा निवासी संतोष दुबे से हो गई। संतोष मुंबई में रोजगार करता है। करीब छह माह पहले परिधि संग प्रियंका कोइरीपुर आ गई। 

ये भी पढ़ें - जीवा ने जेल में बंद आतिफ की नोची थी दाढ़ी, काठमांडू में असलम ने दी सुपारी, शूटर विजय का कबूलनामा
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - शूटर विजय ने नेपाल से खरीदा था मोबाइल, वहीं के सिम किए इस्तेमाल; फोन के IMEI नंबर से कई खुलासे


शिव पूजन ओझा के मुताबिक तभी से मां-बेटी दोनों उनके ही घर रह रहे थे। प्रियंका की मानसिक हालत भी इस दौरान ठीक नहीं है। उसका इलाज इलाहाबाद के अस्पताल से चल रहा है। मंगलवार की सुबह प्रियंका सब्जी काट रही थी। इस दौरान अचानक उसने चाकू से पास में मौजूद परिधि का गला काट दिया।
विज्ञापन


खून से लथपथ परिधि को लेकर परिजन पहले चांदा सीएचसी पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शिव पूजन के मुताबिक रास्ते में ही एम्बुलेंस में परिधि की नाक से खून बहता देख कर उन्होंने कर्मचारी को बताया। एम्बुलेंस पर तैनात कर्मी परिधि और उसके परिजन को लंभुआ सीएचसी पर छोड़कर चले गए। उधर, चिकित्सक ने परिधि को मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस उपाधीक्षक अब्दुस सलाम ने बताया कि लंभुआ पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। चांदा पुलिस को इसकी जानकारी दी गई है। उधर, चांदा प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि मासूम की मां प्रियंका को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें