जवाहर भवन परिसर में लगा दिव्य दिवाली मेला।
लखनऊ। जवाहर भवन परिसर में लगे दिव्य दिवाली मेला-2026 में दिव्यांगों के हुनर को पहचान और उनके उत्पादों को बाजार मिला। इसमें नौ विभागीय और 16 स्वैच्छिक संस्थाओं ने स्टाॅल लगाए। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से आयोजित मेले का उद्घाटन विभाग के प्रमुख सचिव राजेश कुमार सिंह ने किया। राजकीय मानसिक मंदित आश्रय गृह सह प्रशिक्षण की ओर से लगाए गए स्टाॅल पर जूट के बैग मिट्टी के दीये, मूर्ति, गमला, खाद्य सामग्री की बिक्री की गई। अधीक्षिका प्रेरणा कुमारी ने बताया कि यह उत्पाद आश्रय गृह में रहने वाली महिलाओं ने तैयार किए हैं। करीब एक साल पहले संस्थान में यह कार्य शुरू किया गया है। अलीगंज स्थित चेतना संस्था के स्टाॅल पर दिव्यांगों की ओर से तैयार की गई मोमबत्ती, लिफाफा, तेल मसाला, प्रसाद वाला दोना आदि की बिक्री की गई।