पुरानी रंजिश में युवक ने चचेरे भाई को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, गंभीर रूप से झुलसे युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सलोन कोतवाली क्षेत्र के अत्ता नगर की है।