श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र के चिरैंधापुर मोड़ के पास दिनदहाड़े बुधवार को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
युवक बाइक से अपने घर जा रहा था। बताया जा रहा है कि हत्या गांव के लोगों ने ही की है।
पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। जानकारी मिलते ही एएसपी समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।