फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich news: युवक की ईंटे से कूच-कूच कर हत्या, एएसपी ग्रामीण ने किया घटना स्थल का निरीक्षण

Tue, 27 Sep 2022 01:08 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच

सार

बहराइच में एक युवक की निर्ममता से हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि युवक की हत्या ईंट से कूच-कूच कर की गई है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच जिले के रुपईडीहा थाना क्षेत्र में युवक की ईंट से कूच- कूच कर हत्या कर दी गई।  घटना की सूचना पर आसपास के लोग एकत्र हुए और काफी प्रयास के बाद युवक की शिनाख्त हो सकी।

विज्ञापन


जांच करने के लिए मौके पर एसपी ग्रामीण, नानपारा सीओ व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। एएसपी ने जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया है।

रुपईडीहा थाना क्षेत्र के मुरलीधर ददौली गांव निवासी संतोष (30) का शव मंगलवार को चकिया रोड ईदगाह के पास स्थित कर्बला के पास सड़क किनारे मिला। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक के चेहरे पर चोट के निशान है।

आशंका है कि युवक की हत्या ईंट से कूच-कूच कर की गई है। घटना की सूचना पर एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार, सीओ नानपारा जंग बहादुर यादव व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। एएसपी ने बताया कि जांच की जा रही हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें