फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: पांच हजार रुपये के लिए युवक को गला दबाकर मार डाला, अनाथ हो गईं छह बेटियां

Sat, 29 Oct 2022 02:54 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच

सार

बहराइच में सिर्फ पांच हजार रुपये की रकम के लिए एक युवक को गला दबाकर मार डाला। परिजनों ने पुलिस द्वारा कार्रवाई में देर करने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मृतक राम छबीले मौर्या। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के गौरिया गांव में शुक्रवार को महज पांच हजार रुपए के लिए एक युवक की हत्या कर दी गई। परिजनों के मुताबिक कुछ लोगों से पैसों के लेनदेन का विवाद था। शुक्रवार को युवक को कुछ लोग अपने साथ बुलाकर ले गए और फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। वहीं, घटना के 15 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। युवक की हत्या से उसकी छह बेटियां अनाथ हो गयी और घर में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


रानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गौरिया के हर्राजपुर निवासी राम छबीले मौर्या (39) पुत्र अशर्फीलाल मौर्य की महज पांच हजार रुपए के लिए शुक्रवार की रात गला दबाकर हत्या कर दी गई। वहीं हत्या के बाद थाने पर लिखित शिकायत देने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया। 

मृतक की पत्नी सुषमा मौर्य व बेटी नेहा मौर्य ने आरोप लगाते हुए बताया कि शुक्रवार की शाम लगभग पांच बजे गांव निवासी झन्नू यादव व पवन यादव मृतक छबीले को अपने साथ बाइक पर लेकर गए थे। जहां पहले से मौजूद नंगू यादव, रामपाल यादव व गुरुदीन ने राम छबीले को शराब पिलाई फिर पैसों के लेनदेन में मारा-पीटा। विवाद इतना बढ़ गया कि युवक का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


इसके बाद सभी ने अफवाह फैलाई की शराब पीने से युवक की मौत हो गयी। रानीपुर पुलिस पर आरोप लगाते हुए परिजनों ने बताया कि हत्या की सूचना तत्काल रानीपुर पुलिस को दी गई। लगभग दो घंटे बाद पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। यही नहीं काफी नोकझोंक के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, परिजनों का यह भी आरोप है कि लिखित प्रार्थना पत्र देने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें