लखनऊ जिले में निगोहां में करनपुर गांव निवासी अनीश ने रविवार रात को पिता से रुपये का लेनदेन का विवाद हुआ। पिता ने फटकारा तो, दोनों में विवाद हुआ। जिसमें बीच बचाव करने पहुंची दादी शीतला देवी (67) पर पोता नाराज हो गया। नशे में धुत्त पोते ने पास रखे कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। ताबड़तोड़ कई वार किये। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। बीच बचाव करने पहुंचे पिता भी गंभीर रूप से घायल हो गये। आननफानन परिजन व ग्रामीण दोनों को लेकर ट्रामा सेंटर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है।
करनपुर गांव के रहने वाले सुरेश कुमार के पिता मोलहे प्रसाद रेलवे में कर्मचारी थे। जिनकी मौत के बाद सुरेश कुमार अपनी मां शीतला देवी के साथ गांव के बाहर सड़क किनारे मकान में रहते थे। गांव के अंदर बने मकान में सुरेश की पत्नी अनीता अपने बड़े बेटे मनीष और बहू के साथ रहती है। सुरेश का छोटा बेटा अनीश रावत अधिकतर अपनी ससुराल में रहता है। शीतला देवी ने दोनों पोतों मनीष और अनीश को व्यवसाय के लिए अलग-अलग ट्रैक्टर लेकर दे दिया था।अनीश नशेडी प्रवत्ति का है। अक्सर शराब के नशे में अपने माता-पिता से झगड़ा करता रहता है।
रविवार की देर शाम को अनीश शराब के नशे में घर आया। जिसके बाद ट्रैक्टर की आमदनी को लेकर पिता सुरेश व अनीश में रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद होने लगा। जिस पर अनीश ने पिता पर हाथ उठा लिया। इस पर सुरेश ने अनीश की पिटाई कर दी। जिस पर दोनों के बीच विवाद और बढ़ गया। पिता पुत्र में जमकर मारपीट होने लगी। तो चारपाई पर बैठी दादी शीतला देवी ने बीच बचाव कराना चाहा लेकिन गुस्साया अनीश अपना आपा खो बैठा। पास मे रखी कुल्हाड़ी उठा ली, पहला प्रहार अपने पिता पर किया। तो किसी तरह पिता ने प्रहार रोका लेकिन हाथ मे चोट लग गयी।
इसके बाद अनीश ने अपनी दादी शीतला देवी के सर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। जिससे दादी का सर फट गया। खून से लथपथ दादी जमीन पर गिर पड़ी। जमीन पर दादी को गिरते देख अनीश गांव वाले मकान पर जा पहुंचा और पत्नी व बच्चों को लेकर भाग निकला। इधर सूचना पाकर पहुंचे बड़े बेटे मनीष ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा। जहां से दादी को ट्रामा रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। वहीं पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार की सुबह प्रभारी निरीक्षक विनोद यादव ने मृतका के बेटे सुरेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
कुछ घंटो में दबोचा गया आरोपी
थाना प्रभारी निगोहां विनोद कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने आरोपी युवक अनीश की तलाश कर चंद घंटों में ही हिरासत में ले लिया।प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूंछतांछ की जा रही है।
कई घंटो के बाद पहुंचे आला अधिकारी
घटना रविवार की शाम कगभग 7 बजे की है वहीं घटना की सूचना मिलते ही निगोहां पुलिस घटना स्थल में पहुंच गईएऔर घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा। लेकिन घटना के लगभग 12 से 14 घंटे बाद पुलिस के आला अधिकारी गांव पहुंचेएऔर ग्रामीणों व परिजनों से पूछताछ कर वापस लौट गये।
दुष्कर्म के मामले में जा चुका है जेल
आरोपी अनीश 2015 में बलात्कार व पास्को एक्ट के मुकदमे में जेल जा चुका हैएग्रामीणों ने बताया कि अनीश की गतिविधियां ठीक नहीं थी। छोटे बेटे ने ट्रैक्टर की हुई आमदनी से पिता को दिया था 20 हजार रुपयाएवहीं सूरेश अनीश से कहा कि मनीष ने 20 हजार रुपये दिए हैं। तुम भी दो इसी बात को लेकर पिता पुत्र में झगड़ा शुरू हो गया।