फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur: बच्चे के रोने से आक्रोशित ससुर ने धारदार हथियार से किया वार, बहू-पोते की मौत

Fri, 08 Dec 2023 01:29 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर

सार

सीतापुर के तालगांव थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग ने बच्चे के रोने पर धारदार हथियार से वार कर अपनी बहू व पोते की हत्या कर दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले के तालगांव थाना क्षेत्र में एक वृद्ध ने अपने ही बहू और पोते पर धारदार हथियार से प्रहार कर दिया। हादसे में घायल बहू और पोते की मौत हो गई।

विज्ञापन


क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी कमलाकांत बुजुर्ग हैं। बृहस्पतिवार देर रात उसका पोता आयुष (01) किसी कारणवश रो रहा था। इसी दौरान अचानक कमलाकांत आक्रोश में आ गया। उसने धारदार हथियार से अपनी बहू शिखा (30) और पोते पर वार कर दिया।

दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पोते की मौके पर ही मौत हो गयी। आनन फानन बहू को जिला अस्पताल लाया गया। जहां शुक्रवार को बहू की भी मौत हो गयी। 

एसपी चक्रेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी मनोरोगी है। उसे आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें