फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग ने ली एक और जान, युवक की मौत

Fri, 29 Apr 2016 09:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जलालपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र जैतपुर के भीखपुर गांव में गुरुवार रात हुई हर्ष फायरिंग में बाराती युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। घटना को लेकर गांव में सनसनी का माहौल है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जैतपुर थाना क्षेत्र के भीखपुर गांव में गुरुवार को गांव निवासी बरसी चौरसिया की पुत्री का विवाह था। बारात आजमगढ़ जिले से आई थी।

बारात जब कन्या पक्ष के दरवाजे पर पहुंची तो इसी बीच हर्ष फायरिंग शुरू हो गई। बारात के अलावा कन्या पक्ष की तरफ से भी फायरिंग की गई।

इसी दौरान कन्या पक्ष की ओर से की गई फायरिंग में लापरवाही के चलते बारात में आए आजमगढ़ के कप्तानगंज निवासी अमित (22) पुत्र निर्मल के पेट में गोली लग गई। वह मौके पर ही गिर पड़ा।
विज्ञापन

गोली लगते ही फायरिंग करने वाला तुरंत भागा

फायरिंग करने वाला व्यक्ति बंदूक लेकर वहां से भाग गया जबकि आननफानन में कई बाराती अमित को लेकर आजमगढ़ अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इधर, जानकारी मिलते ही एसओ जैतपुर संदीप सिंह दलबल के साथ गांव पहुंच गए। पुलिस टीम एहतियातन काफी देर तक गांव में बनी रही। पुलिस की मौजूदगी में आगे की वैवाहिक रस्म पूरी कराई गई।

मामले में मृतक के पिता निर्मल ने तीन लोगों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी लेकिन पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया।

एसओ ने बताया कि हर्ष फायरिंग में युवक की मौत हुई है। छानबीन की जा रही है। पीएम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें