फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ा युवक, एक घंटे बाद नीचे उतरा

Sat, 06 May 2023 01:37 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के पीजीआई इलाके में स्थित एक हाईटेंशन लाइन के टावर पर एक युवक चढ़ गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद उसे उतारा गया। उसे ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया है।
विज्ञापन
टावर पर चढ़ा युवक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के पीजीआई वृंदावन बरौली चौराहे के पास स्थित 132000 हाई टेंशन लाइन के टावर पर एक युवक शनिवार सुबह चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़े देखने के बाद लोगों ने पुलिस को सूचित किया।

विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पुलिस व फायर विभाग की गाड़ियां पहुंचीं। लगभग 1 घंटे बाद हाईटेंशन लाइन की बिजली काटी गई। इस दौरान युवक टावर पर चढ़ा बैठा रहा।

अग्निशमन विभाग की हाइड्रोलिक मशीन को बुलाया गया उसके बाद ऊपर चढ़े युवक ने प्रशासन के लोगों से पानी की मांग की। पानी की बोतल के बहाने फायरकर्मी हाइड्रोलिक मशीन के सहारे ऊपर चढ़े।

उन्होंने लगभग एक घंटे तक युवक से बात की और उसे नीचे उतरने के लिए तैयार किया।  युवक को उतारकर ट्रामा सेंटर ले जाया गया। युवक का नाम रोहित पाल पुत्र रामनरेश है। वह प्रयागराज का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल राणा राजेश कुमार सिंह ने बताया की युवक को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर ले जाया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें