फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एक बंदे ने रोक दिया गंगा पुल का रास्ता

Thu, 08 Jun 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। ऊंचाहार से फतेहपुर जिले के लिए गंगा नदी पुल से सफर करने के लिए अभी इंतजार करना पड़़ेगा। वजह सड़क मार्ग के किनारे स्थित एक मकान मालिक का मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। इससे उसके घर के पास सड़क का निर्माण रुक गया है।
विज्ञापन

ऊंचाहार तहसील क्षेत्र के पूरे तीर मजरे खरौली गंगा घाट पर नदी करने के लिए करीब 85 करोड़ की लागत से 1064.83 मीटर लंबे पुल का निर्माण कराया गया है। पुल को सड़क से जोड़ने के लिए फतेहपुर जिले की ओर नौबस्ता तक लगभग डेढ़ किमी पक्की सड़क बनाई गई है। वहीं खरौली की ओर 500 मीटर पक्की सड़क बनाने का काम शुरू है। निर्माण में लगी सेतु निगम के जिम्मेदारों ने जून तक पुल से आवागमन शुरू करने का दावा किया था, लेकिन अभी आवागमन शुरू होने में समय लग सकता है, क्योंकि गांव में सड़क के किनारे स्थित गांव के रामभवन का मकान सड़क निर्माण में अवरोध बना गया है। उसने घर से दूर सड़क बनाने के लिए दीवानी कचहरी में मुकदमा दायर किया है, जिसकी सुनवाई जून में कोर्ट बंद होने की वजह से नहीं हो पाई। अगली सुनवाई जुलाई में होने की तिथि नियत है। अभी उसके निस्तारण में समय लग सकता है, जिससे पुल से आवागमन शुरू होने में भी विलंब हो सकता है। सेतु निगम के अवर अभियंता सुशील वर्मा ने बताया कि पुल व सड़क निर्माण लगभग पूरा हो गया है। कोर्ट में मामला विचाराधीन होने की वजह से लगभग 40 मीटर सड़क बनाने का कार्य नहीं हुआ है, जिससे आवागमन शुरू होने में देर होगी।
फतेहपुर जिले के अल्लीपुर व खागा सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़े पैमाने पर सब्जी समेत अन्य खाद्य पदार्थों का व्यापार होता है। अभी अस्थाई पुल से लोग आवागमन करते हैं, जबकि बारिश में उनको नाव का सहारा लेना पड़ता है। इस दौरान खतरे का अंदेशा बना रहता है। पुल से आवागमन शुरू होने पर ऊंचाहार में व्यापार बढ़ने के साथ ही रायबरेली जिले, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, प्रतापगढ़ के लोगों को फतेहपुर, कौशांबी, बांदा व चित्रकूट सहित बुंदेलखंड के अन्य जिलों की यात्रा आसान हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें