फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki: लखनऊ-गोंडा हाईवे पर अज्ञात वाहन ने अधिवक्ता को रौंदा, मौत

Mon, 12 Jun 2023 03:37 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी

सार

परिजनों ने घटना पर संदेह जताया है। उन्होंने गोंडा पुलिस पर सवाल उठाए हैं। मसौली पुलिस वाहन का पता लगाने में जुटी हुई है अब तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।
 
विज्ञापन
मृृतक के परिजन व साथी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी जिले के मसौली थाना क्षेत्र में लखनऊ से गोंडा जा रहे अधिवक्ता को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में अधिवक्ता की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों से सूचना पाकर पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया और परिवार के लोगों को सूचना दी।

विज्ञापन


मृतक के भाई व अन्य परिजनों ने हादसे में मौत पर संदेह जताया है साथ ही गोंडा पुलिस पर गंभीर सवाल उठाए हैं। हालांकि अब तक पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है। वहीं मसौली पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने में जुटी है।
 जनपद गोंडा के करनैलगंज थाना क्षेत्र के कैथोली निवासी जयप्रकाश यादव (28) पुत्र मुन्नालाल पेशे से अधिवक्ता थे और लखनऊ के चिनहट में रहकर हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करते थे। सोमवार की सुबह वह बाइक से लखनऊ से गोंडा जा रहे थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रहीमाबाद थाना भ्रष्ट... दर्ज किया झूठा केस, सुसाइड नोट लिख प्रतियोगी छात्र ने दे दी जान, ये बातें भी लिखीं

ये भी पढ़ें - अभी भी रहस्य: सड़कें खस्ताहाल फिर भी बजट सरेंडर कर दिया... किसके कारण हुआ... अभी तक खुलासा नहीं


रास्ते में मसौली थाना क्षेत्र में बिंदौरा नहर पुल पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे जयप्रकाश अनियंत्रित होकर गिर गए और वाहन उनके सिर को रौंदते हुए निकल गया। हादसे में जयप्रकाश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने सूचना दी तो पीआरवी व थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के पास से मिले बैग से उसकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के भाई सूरज यादव व साथी अधिवक्ता योगेंद्र नाथ यादव समेत तमाम लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम पर संदेह जताया है। परिजनों का कहना है कि मृतक जयप्रकाश ने इंस्पेक्टर करनैलगंज सुधीर सिंह समेत सात पुलिसकर्मियों पर डकैती समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया था। इस मुकदमें में सुलह लगाए जाने की लिए विपक्षियों द्वारा लगातार धमकियां दी जा रही थी।

आरोप है कि पहले गाड़ी गिराई गई फिर जयप्रकाश को रौंदकर मार डाला गया। मसौली इंस्पेक्टर अभिषेक तिवारी ने बताया कि अज्ञात वाहन ने हादसे को अंजाम दिया है। वाहन का पता लगाया जा रहा है। परिवार के लोगों की ओर से अब तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें