श्रमिक पति के साथ मुंबई से अंबेडकरनगर लौट रही महिला ने सड़क पर बच्चे को जन्म दिया है। प्रसव पीड़ा शुरू होने पर स्थानीय मुस्लिम महिलाओं ने उसकी मदद की। फिलहाल जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
महिला अपने पति के साथ मुंबई से अंबेडकरनगर लौट रही थी कि फैजाबाद के रौनाही थाना क्षेत्र के पास उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई।
जिस पर स्थानीय मुस्लिम महिलाओं की मदद ली गई और महिला ने बच्चे को जन्म दिया।