बीमारी से परेशान पत्रकार ने लगाया फंदा
लखनऊ। इंदिरानगर सेक्टर-21 निवासी पत्रकार मनमोहन सिंह (40) ने बीमारी से परेशान होकर सोमवार को फंदा लगा लिया। वह बीमारी के कारण अवसाद में चल रहे थे। इंस्पेक्टर गाजीपुर विकास राय के मुताबिक, काफी साल पहले मनमोहन को हार्ट अटैक हुआ था। इस कारण वह बीमार रहते थे। सोमवार रात उन्होंने परिवार के साथ खाना खाया और सोने चले गए। रात करीब 2:15 बजे परिजनों ने उन्हें रोशनदान से चादर के सहारे लटका देखा। परिवार में पत्नी, तीन साल का बेटा और एक भाई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।