इंदिरा नगर ए ब्लॉक स्थित विकास भवन में पोषण पंचायत कार्यक्रम में पहुंची राज्य महिला आयोग की उपा
लखनऊ। महिलाओं व बच्चों में कुपोषण समाप्त करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। स्वस्थ नारी ही स्वस्थ परिवार और समृद्ध समाज की आधारशिला है। यह बात राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने बृहस्पतिवार को विकास भवन परिसर में आयोजित पोषण पंचायत को संबोधित करते हुए कहीं। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से स्टॉल भी लगाए गए। उत्कृष्ट कार्य करने वाली 15 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व एचसीएल फाउंडेशन के विनीत कुमार और सीएलआर के अनुज गोपाल दुबे को सम्मानित किया गया। मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रेयश कुमार मौजूद रहे।
इंदिरा नगर ए ब्लॉक स्थित विकास भवन में पोषण पंचायत कार्यक्रम में पहुंची राज्य महिला आयोग की उपा