लखनऊ। वसंत पंचमी पर शुक्रवार को श्री जैन धर्म प्रवधनी सभा की ओर से चौक से शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा अकबरी गेट, नखास, याहियागंज, सुभाष मार्ग, मेडिकल कॉलेज होते हुए वापस चौक पहुंचकर संपन्न हुई। मुख्य अतिथि पूर्व डीजीपी एके जैन रहे। इस दौरान चंदा रानी जैन चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से कंबल वितरण किया गया। अनुराग मिश्रा, नारायण अग्रवाल, निरंजनजैन, सारथी कैलाश चंद्र जैन, सुबोध जैन, रविजैन, सुशील जैन, वीर कुमार जैन आदि मौजूद रहे। वहीं, आलमबाग तालकटोरा स्थित शिव भूलेश्वर खाटू श्याम मंदिर से खाटू श्याम के वार्षिक उत्सव पर निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा विभिन्न इलाकों का भ्रमण कर वापस मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा