फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: होली मिलन में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

विज्ञापन
विश्व कायस्थ संस्थान की उत्तर प्रदेश इकाई की ओर से गोमतीनगर में सामूहिक होली मिलन समारोह का आयो
विज्ञापन
लखनऊ। विश्व कायस्थ संस्थान की उत्तर प्रदेश इकाई की ओर से गोमतीनगर में सामूहिक होली मिलन समारोह का आयोजन शनिवार को किया गया। अध्यक्षता विश्व कायस्थ संस्थान उत्तर प्रदेश इकाई के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश सुधीर सक्सेना ने की। सांस्कृतिक समारोह में भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिली। उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया गया। यशी श्रीवास्तव, शुभम सिन्हा और बाल कलाकार शौर्य मोहन ने नृत्य कर तालियां बटोरीं। बुलव्वा टीम की महिलाओं ने पारंपरिक होली गीतों की प्रस्तुति दी। पाखी प्रधान ने नवरात्र के अवसर पर महिषासुर मर्दिनी पर नृत्य प्रस्तुति दी। उदय सिन्हा, रितिका श्रीवास्तव व डॉ. महेंद्र मोहन श्रीवास्तव समेत अलका सक्सेना, वीना सक्सेना, रूपाली श्रीवास्तव, मंजूषा श्रीवास्तव, मनु राय को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त आईएएस आलोक रंजन, आदर्श श्रीवास्तव, राजीव प्रधान, संजय कुमार, सुनील श्रीवास्तव, डॉ. आकांक्षा निगम और विनोद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

विश्व कायस्थ संस्थान की उत्तर प्रदेश इकाई की ओर से गोमतीनगर में सामूहिक होली मिलन समारोह का आयो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें