इकौना (श्रावस्ती)। कोचिंग से बुधवार शाम लौट रही छात्रा को रास्ते में रोककर दुकानदार ने छेड़छाड़ की। छात्रा के शोर मचाने पर राहगीरों को आता देख आरोपी भाग निकला। पीड़िता की मां की तहरीर पर इकौना पुलिस जांच कर रही है।
बलरामपुर जिले के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम बगही निवासी श्रवण कुमार गुप्ता पुत्र अलखराम गुप्ता की इकौना नगर में दुर्गा मंदिर के निकट बैग की दुकान है। आरोप है कि इकौना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी बुधवार को कोचिंग पढ़ने आई थी। जहां से शाम को वह साइकिल से लौट रही थी। इस दौरान श्रवण ने उसका पीछा किया और रास्ते में रोककर दुष्कर्म की नीयत से छेड़छाड़ करते हुए खेत में घसीटने लगा। छात्रा के शोर मचाने पर राहगीरों को आता देख आरोपी भाग निकला। छात्रा की मां ने इकौना पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस जांच कर रही है।
(संवाद)