प्रेस क्लब में हुई आर्ट ऑफ लिविंग संस्था की ओर से की गई प्रेस वार्ता।
लखनऊ। आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर के 70 वें जन्मोत्सव और आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के 45 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बंगलूरू में यूपी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन, संस्कृति और उद्योग विभाग के सहयोग से होने वाला यह चार दिवसीय महोत्सव 21 से 24 मई तक आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित किया जाएगा। हजरतगंज स्थित उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब में सोमवार को हुई आर्ट ऑफ लिविंग संस्था की ओर से की गई प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी गई। महोत्सव में पद्मभूषण पंडित साजन मिश्रा का शास्त्रीय गायन, पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव के लोकगीत, भातखंडे विवि द्वारा कथक और ब्रज रास की प्रस्तुति होगी। फूड फेस्टिवल में अवध के नवाबी व्यंजन, बनारस की चाट और ब्रज के पेड़े जैसे पारंपरिक पकवानों का स्वाद मिलेगा। इसके साथ ही योग, ध्यान, सुदर्शन क्रिया जैसे विशेष सत्र भी होेंगे।