कंप्रेसर में लीकेज से दुकान में लगी आग
लखनऊ। बाजारखाला के ऐशबाग इलाके में मंगलवार सुबह पंक्चर की दुकान में अचानक आग लग गई। दमकल कर्मियों ने आधे घंटे में लपटों पर काबू पा लिया। ट्रांसपोर्ट नगर निवासी कासिम ने जवाहर सिंह के प्लाॅट पर टिनशेड डालकर पंक्चर की दुकान खोल रखी है। मंगलवार सुबह 10 बजे जेनरेटर चलाकर टंकी में हवा भर रहे थे, तभी कंप्रेसर के पाइप में लीकेज से आग लग गई। एफएसओ पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि आग से पुराने टायर, लकड़ी के कुछ टुकड़े और एलपीजी का छोटा सिलेंडर जल गया।