फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कबड्डी मुकाबले के दाैरान हुई मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कुर्सी रोड स्थित गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में रविवार को आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान दो गुटों के बीच संघर्ष हो गया। सूचना मिलने पर कॉलेज प्रशासन के अधिकारियों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, स्पोर्ट्स विलेज फाउंडेशन की देखरेख में फुटबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल, हैंडबॉल और एथलेटिक्स (अंडर-15) के मुकाबले आयोजित किए जा रहे थे। इस दाैरान जब बालिकाओं की कबड्डी का मैच चल रहा था, तभी हूटिंग को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते आयोजक पक्ष और कॉलेज के खिलाड़ियों के बीच मारपीट होने लगी, जिसमें एक खिलाड़ी के सिर पर चोट आई है। बढ़ते विवाद को देख गुडुंबा पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस और कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अतुल सिन्हा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। प्रिंसिपल डॉ. अतुल सिन्हा ने बताया कि विवाद की सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें