लखनऊ। मलिहाबाद में रविवार को अमानीगंज रेलवे लाइन पर डिप्रेशन के शिकार माल के नारायणपुर निवासी किसान पुतान (50) ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। बेटे संजय के मुताबिक, पिता आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। रविवार सुबह वह घर से निकले थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर खोजबीन की गई, मगर कुछ पता नहीं चला। रविवार सुबह पुलिस ने उन्हें पिता की ट्रेन से कटने पर मौत होने की जानकारी दी। कार्यवाहक प्रभारी संजय यादव ने बताया कि रात 9 बजे अमानीगंज रेलवे ट्रैक पर किसान ने जान दी थी।