फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कौड़ी कुइयां गांव के निकट दिखा गिद्धों का कुनबा

Tue, 09 Apr 2024 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सोनव थाना क्षेत्र के कौड़ी कुइया गांव के निकट दिखा गिद्धों का कुनबा। संवाद
विज्ञापन
कौड़ी कुइयां गांव के निकट दिखा गिद्धों का कुनबा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी तुलसीपुर (श्रावस्ती)। तराई में विलुप्त हो चुके गिद्धों का कुनबा अब दिखने लगा है। जिले के कई क्षेत्रों में गिद्धों का झुंड देख पर्यावरण प्रेमी उत्साहित हैं। वे इसे पर्यावरण के लिए अच्छा संकेत मान रहे हैं।
विज्ञापन

तराई में लुप्त हो चुके गिद्धों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सिरसिया, तुलसीपुर व गिलौला सहित भिनगा के आसपास गांवों में अब गिद्धों की अच्छी खासी तादाद देखने को मिल रही है। इसे जंगल से जुड़े विशेषज्ञ पर्यावरण के लिए शुभ संकेत मान रहे हैं। ऐसा ही कुछ सोमवार को सोनवा थाना क्षेत्र के नासिरगंज दिकौली मोड़ मार्ग स्थित कौड़ी कुइयां गांव के निकट देखने को मिला। जहां खेत व नहर की पटरी में 20-30 गिद्ध झुंड में दिखाई पड़े। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. मानव के मुताबिक पहले मृत पशुओं के शरीर में डीडीटी का अंश बढ़ने के कारण यह गिद्धों के शरीर में पहुंच गया। जिससे गिद्धों के अंडों की संरचना पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा था। गिद्धों की बढ़ रही संख्या पर्यावरण के लिए अच्छा संकेत है। बस हम लोगों को गिद्धों को अनुकूल वातावरण देना चाहिए, ताकि इनकी संख्या बढ़ सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें