लखनऊ। प्रो. सत्यमूर्ति की जन्मशती पर पांच दिवसीय नाट्य समारोह की शुरुआत हुई। संत गाडगे जी महाराज प्रेक्षागृह में आयोजित समारोह का उद्घाटन फिल्म समीक्षक कोमल नाहटा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर पद्मश्री डॉ. अनिल रस्तोगी, प्रो. एके सिंह और न्यायमूर्ति जसप्रीत सिंह मौजूद रहे। पहले दिन दिल्ली की चेकमेट संस्था ने गुलरेज हैदर लिखित और निक्की नरूला निर्देशित नाटक खलल का मंचन किया गया। नाटक में एक फिल्म लेखक के जीवन के सफर और उससे जुड़े अनुभवों को दिखाया गया।