पुरुषों की भावनाओं, सम्मान और समानता पर हुई चर्चा
लखनऊ। पुरुषों से हर परिस्थिति में मजबूत बने रहने की उम्मीद की जाती है लेकिन उनकी भावनाओं और मानसिक परेशानियों पर कम बात होती है। अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस पर आयोजित परिचर्चा में पुरुषों के सम्मान, भावनात्मक सहारे और कानूनों को जेंडर-न्यूट्रल बनाने की मांग उठी। गाइड समाज कल्याण संस्थान ने बृहस्पतिवार को लखनऊ मैनेजमेंट एसोसिएशन (एलएमए) और कबीर पीस मिशन के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें सुनीता एरॉन, राखी किशोर, प्रो. प्रीति बाजपेयी और डॉ. इंदु सुभाष ने विचार रखे। संचालन एलएमए की कार्यकारी निदेशक रेनू चौधरी ने किया। मॉडरेटर एलएमए के कोषाध्यक्ष राजीव प्रधान रहे। वक्ताओं ने पारिवारिक जिम्मेदारियों में बराबरी, पुरुषों की भावनाओं के सम्मान और कानूनों के कथित दुरुपयोग पर चर्चा की। डॉ. इंदु सुभाष ने बताया कि 10 दिसंबर को गोल्डन एज युग पुरुष सम्मान-2026 आयोजित होगा।
पुरुषों की भावनाओं, सम्मान और समानता पर हुई चर्चा
पुरुषों की भावनाओं, सम्मान और समानता पर हुई चर्चा
पुरुषों की भावनाओं, सम्मान और समानता पर हुई चर्चा
पुरुषों की भावनाओं, सम्मान और समानता पर हुई चर्चा