फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: युवक की संदिग्ध हालात में मौत, सड़क पर खून से लथपथ पड़ा मिला शव

Thu, 17 Nov 2022 01:49 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

इंदिरा नगर इलाके में एक युवक का शव पड़ा मिला है। आशंका है कि युवक की हत्या ईंट से कूंचकर की गई है।
विज्ञापन
सड़क पर पड़ा मिला शव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के इंदिरानगर के आम्रपाली मार्केट हिंद पैलेस के सामने बृहस्पतिवार सुबह हरीश दीक्षित (30) का शव पड़ा मिला। इलाके में शव मिलने की सूचना पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक मृतक के सिर मे चोट है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह सामने आएगी। 

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक गाजीपुर मनोज मिश्र के मुताबिक हरीश इंदिरानगर के बस्तौली गांव का रहने वाला था। सुबह सफाईकर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने आशंका जाहिर की है कि युवक की ईंट से कूंचकर हत्या की गई है। हालांकि पुलिस इस बात से इनकार कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मृतक नशे का आदी था। कल देर रात से घर नहीं गया। उसकी शादी नहीं हुई है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बात आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें