राजधानी लखनऊ के लोहिया ब्रिज के नीचे गोमती नदी में एक शव उतराता मिला। जिसे देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई। इस दौरान समय लगने से लोग आक्रोशित हो गए और लोहिया पथ जाम कर दिया।