फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले पत्नी की हत्या की, फिर खुद लगा ली फांसी

Thu, 14 Mar 2019 01:36 PM IST
vivek vivek न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
घटना से गांव में सनसनी मच गई। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

शादी के ढाई साल बाद भी संतान न होने पर युवक ने पत्नी की गला दाबकर हत्या कर दी, फिर खुद फांसी का फंदा लगाकर झूल गया। घटना मवई थाना क्षेत्र के सैदपुर चौकी अंतर्गत सुनबा गांव की है। गुरुवार सुबह पति-पत्नी के शव कमरे में मिले। ।

विज्ञापन

पत्नी का शव बेड पर और पति का शव पास में ही छत में लगे लोहे के हुक पर नायलॉन की रस्सी के सहारे लटका मिला। पुलिस पत्नी की गला दबाकर हत्या की बात कह रही है। ग्रामीण बताते हैं कि युवक की ये दूसरी शादी थी, वह परिवार से अलग रहता था।
आए दिन पति-पत्नी में संतान नहीं होने पर विवाद व मारपीट होती रहती थी। मवई थाना क्षेत्र के ग्राम सुनबा निवासी दुखराम (30) पुत्र सियाराम अपनी पत्नी रेखा के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना से मिले आवास में रहता था। गुरुवार सुबह जब काफी देर तक दुखराम घर से नहीं निकला तो भाई विश्राम और माता ननकउ ने आवाज लगाई लेकिन कोई उत्तर न मिलने पर खिड़की से देखा तो रेखा बेड पर पड़ी थी व दुखराम फांसी पर लटक रहा था। ये देख उन्होंने ग्राम प्रधान और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस चौकी सैदपुर के चौकी प्रभारी राज किशोर अवस्थी दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए किंतु दुखराम के घर का दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण खोला नहीं जा सका। विश्राम ने बताया कि रेखा ग्राम खेमापुर थाना कुमारगंज के मैजू की बेटी थी और दुखराम साथ उसकी शादी करीब ढाई साल पहले हुई थी। ग्रामीणों ने बताया कि पति-पत्नी में आए दिन संतान नहीं होने के चलते आपस में विवाद होता रहता था। बुधवार शाम भी दोनों में कहासुनी हुई थी। थाना प्रभारी विनोद यादव ने पहुंचकर मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी, और दरवाजा तोड़कर शवों को बाहर निकाला। फोरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर फ्रिंगर प्रिंट आदि लिए।
विज्ञापन

रुदौली सीओ धर्मेंद्र यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होना सामने आया है। मौके की स्थिति के अनुसार लग रहा है कि युवक ने पहले महिला की हत्या की और उसके बाद खुद फांसी पर लटक गया। फिलहाल अभी दोनों की मौत का मुख्य कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। हर पहलू पर जांच की जा रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें